मंडल अध्यक्ष ध्यानी का किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शशि कुमार ध्यानी को भाजपा नेतृत्व द्वारा नैनीडांडा भाजपा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामना दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष एमडी रावत की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते हुए सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी ने मंडल, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत का भी आभार जताया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, सत्यपाल सिंह रावत, दीपक कंडारी, मनोज मधवाल, सोहनलाल, मुन्नी लाल, धर्मपाल आर्य, धनपाल सिंह, भगत सिंह, सोशियल मीडिया मंडल प्रमुख दीनू चतुर्वेदी व आईटी प्रमुख आशीष पटवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी ने कार्यकर्ताओं के साथ ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार व खंड विकास अधिकारी यशोधर प्रसाद डोभाल से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *