दिव्यांगों को मिलेंगे त्रिम अंग

Spread the love

 

रुद्रपुर। ओली बिल्डिंग मैटेरियल परिसर में निशुल्क दिव्यांग जांच अपरेशन चयन एवं मड्यूलर त्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया। जिसमें 60 लोगों से अधिक का पंजीकरण हुआ। जिन्हें जल्द त्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। सोमवार को नारायण सेवा संस्थान के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा आमजन की सुविधा के लिए किया जा रहा है यह कार्य सराहनीय। त्रिम अंग मिलने से लोगों को विभिन्न परेशानी से निजात मिल सकेगी। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए 60 से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया। ओली सीमेंट एजेंसी एवं बिल्डिंग मैटेरियल के स्वामी धर्मानंद अली ने कहा 60 लोगों से अधिक का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिन्हें 45 दिनों के बाद त्रिम अंग वितरित कर दिए जाएंगे। टीम में ड। अनीश कुमार, रामानंद ठाकुर, अखिलेश अग्निहोत्री, नरेश वैष्णव, मुकेश जोशी, सुनील कुमार, कपिल व्यास रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *