अल्मोड़ा। दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम के तहत द्वाराहाट नगर में रैली का आयोजन हुआ। दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से गोपाल दत्त शिक्षण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए दिव्यांगजनों को सम्मान व सुविधाओं का लाभ देने में आमजन से सहयोग की अपील की गयी। इस दौरान मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी हुआ। यहां संस्था के निदेशक संदीप कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, विमल साह, युगल किशोर आर्या, जगदीश रौतेला,कमल साह, आशीष वर्मा, निर्मल मठपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी नम्रता गौड़ आदि मौजूद रहे।