दिव्यांगों ने सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश सरकार के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हल्दूखाता स्थित एवीएन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वीप की ओर से लगाया गया मतदाता जागरूकता स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। यहां स्वीप सेल्फी प्वाइंट में दिव्यांग मतदाताओं ने सेल्फी लेकर आमजन को मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
यह स्टॉल एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक व स्वीप टीम के सदस्य पुष्कर सिंह नेगी, जिला समन्वयक परितोष कुमार, कार्यक्रम अधिकारी दिनेश राणा के सहयोग से लगाया गया था। इस दौरान राइंका कण्वघाटी के कार्यक्रम अधिकारी रमाकांत कुकरेती के नेतृत्व में एनएसएस स्वयं सेवियों ने किशनपुर से हल्दूखाता तक जागरूकता रैली भी निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *