आचार्यकुलम में धूमधाम से मनाई गई दिवाली

Spread the love

हरिद्वार। आचार्यकुलम में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा रामदेव, आचार्य बालष्ण, ड़ातंभरा शास्त्री, यशुदेव शास्त्री, साध्वी देवप्रिया, देवान्शी, यशुदेव, परमार्थ देव, राकेश मित्तल, ड जयदीप आर्य आदि शामिल रहे। समारोह की शुरुआत दिवाली पर विशेष यज्ञ का शुभारंभ करके की गई।
बाबा रामदेव ने कहा कि सभी को श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। आज ही के दिन स्वामी दयानंद सरस्वती का निर्वाण हुआ था। उनके चरित्र की विशेषताएं बताकर अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा। आचार्य बालष्ण ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे संपूर्ण विश्व की उन्नति की कामना करते हैं। उन्होंने योग और विद्या के मार्ग पर चलकर बच्चों से निरंतर प्रगति करने का आह्वान किया। गाय के घी से पूरे परिसर में दिए जलाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *