टिहरी में दीपावली पर्व धूमधाम मनाया गया

Spread the love

नई टिहरी। टिहरी में दीपवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया,दीपावली पर नई टिहरी सहित विभिन्न कस्बों तथा ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई देकर,आतिशबाजी कर और भैलों खेलकर एक दूसरे को दीपावली पर्व बधाई दी। उधर विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने गांव पाली में दीवाली मनाई। टिहरी जिले के नई टिहरी, चंबा, देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर, घनसाली, चमियाला, थत्यूड़, लंबगांव सहित अन्य बड़े-छोटे कस्बों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व पर नई टिहरी में बच्चों ने पटाखे फोड़े,वहीं महिला और पुरुषों ने अपने आस पास और सगे संबधिंयों को मिठाई, खील बतासे दल की पकोड़ी और स्वाले देकर दीपवाली का त्योहार मनाया। नई टिहरी में लोगों ने अपने मोहल्लों में डीजे लगाकर गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊनी और हिंदी गानों पर डांस किया। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने दीपावली पर्व घरों में दाल की पकोड़ी और स्वाले बनाये। भैला खेलकर, ढोल दमाऊ की थाप पर देर रात डांस किया। नई टिहरी नगर में नगर पालिका की ओर दीपावली पर्व पर बौराड़ी में घंटाघर को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया था। पर्यटन नगरी धनौल्टी में भी देर रात तक लोगों ने दीपावली का त्योहार मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *