रामनगर से पांचवीं बार भाजपा प्रत्याशी बने दीवान

Spread the love

हल्द्वानी। राज्य गठन के बाद से ही भाजपा रामनगर विधानसभा सीट से एक ही दावेदार पर भरोसा जताती आई है। इस बार भी भाजपा ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है। बिष्ट लगातार पांचवीं बार भाजपा के उम्मीदार बने हैं। अब तक उन्हें दो बार जीत के साथ ही दो बार हार का भी सामना करना पड़ा है।
वर्षों से आरएसएस से जुड़े रहे दीवान सिंह बिष्ट की पकड़ भाजपा में मजबूत मानी जाती है। यही वजह है कि उन्हें 2002 से लगातार टिकट मिलता आया है। 2002 में हार का सामना करने के बाद भी पार्टी ने उन्हें 2007 में फिर से टिकट दिया। इस उन्होंने जीत दर्ज की। 2012 के चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी अमृता रावत ने दीवान सिंह बिष्ट को शिकस्त दी। इसके बाद 2017 में मौजूदा समय के मंडी अध्यक्ष राकेश नैनवाल की मजबूत पकड़ मानी जा रही थी। 2012 की हार की वजह से भी राकेश नैनवाल दमदार तरीके से टिकट मांग रहे थे। लेकिन अंतिम समय में दीवान पर ही भाजपा ने भरोसा जताया। 2017 में मिली जीत का नतीजा ही रहा कि इस बार भी पार्टी ने बिष्ट पर ही भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *