दीवान ने सिपाही के सिर पर मारी ईंट, घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित कौड़िया चैक पोस्ट में एक दीवान व पुलिस कर्मी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दीवान ने सिपाही के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। घायल सिपाही को राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
घटना सोमवार सुबह की है। उधमसिंहनगर निवासी नवरतन सिंह ने बताया कि वह कौड़िया चैक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचा दीवान उससे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर दीवान ने समीप पड़ी ईंट उठाई और उस पर हमला कर दिया। आस पास मौजूद लोगों ने घटना का विडियो भी बनाया। लोगों की मदद से घायल सिपाही को राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *