डीएम 7 अप्रैल को लेगें समीक्षा बैठक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद में निर्माणाधीन पेयजल योजना, पम्पिंग योजनाओं एवं पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे 7 अपै्रल को संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया कि बैठक में गत वर्ष में पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्रों का चिन्ह्किरण, चिन्ह्ति क्षेत्रवार वैकल्पिक उपाय, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति क्षेत्र, विभाग के पास उपलब्ध संसाधन/उपाय (जैसे हेण्डपम्प, टैंकरों की स्थिति), जनपद में ऐसे क्षेत्र जहां विगत वर्षों में गर्मियों में पेयजल आपूर्ति टैंकरों से की गई, वहां विभाग द्वारा पेयजल की सुचारू आपूर्ति हेतु अद्यावधि तक की गई कार्यवाही तथा किये गये उपाय, कार्ययोजना/प्रस्ताव आदि की अद्यतन स्थिति, विभागीय टैंकर एवं कंट्रोल रूम, जनपद की बड़ी पेयजल पंपिंग योजनाओं की स्थिति, उनका विवरण तथा उनके संचालन में समस्याओं आदि की समीक्षा, वित्तीय स्थिति, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु निविदा प्रक्रिया स्थिति तथा निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं एवं पम्पिंग योजनाओं की अद्यतन स्थिति आदि पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बिन्दुओं पर सूचना बैठक से पूर्व उपलब्ध कराते हुए अद्यतन सूचनाओं सहित बैठक में ससमय स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *