नई टिहरी : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी/ स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने डीएम और स्वयं का सम्मान प्राप्त किया। राज्यपाल ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंटकर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले की पूरी टीम के कार्यों की सराहना की। डीएम ने कहा कि कार्य कुशलता, दक्षता, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए से मतदान का प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु स्वीप के माध्यम से किए गए अभिनव-नवाचार प्रयास के लिए जिले की समस्त टीम द्वारा समर्पित भाव से अथक प्रयास किया गया, जिसके लिए जिले को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। (एजेंसी)