अपणि सरकार पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निस्तारण न होने पर डीएम नाराज

Spread the love

 

ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अपणि सरकार पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तीन ब्लाकों के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्ठि देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न प्रमाण पत्रों को निर्धारित समयावधि में निर्गत नहीं करने, लंबित रखने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मंगलवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने अपणि सरकार पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान पाया गया कि पोर्टल पर अधिकांश शिकायतें जिला पंचायतराज व राजस्व विभाग से संबंधित थी। समीक्षा बैठक में पाया गया कि थलीसैण ब्लाक की ग्रामसभा कनाकोट, एकेश्वर ब्लाक की ग्रामसभा मासौ थपलियाल, पुसोली, मासौं, गुराड़ तल्ला, पबोली व मार्दा व खिर्सू ब्लाक के ग्रामसभा जोग्ड़ी के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा जन्म, मृत्यु सहित अन्य पंजीकरण प्रमाण पत्रों को अपणि सरकार पोर्टल पर अधिक समय तक लम्बित रखा गया है। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने पर प्रतिकूल प्रविष्ठि देने के आदेश दिए। बैठक में डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान, तहसीलदार पौड़ी सुशीला कोटियाल, ई-डिस्ट्रीक्ट मनैजर प्रकाश चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *