डीएम ने किया विकास भवन अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

Spread the love

 

-काम के प्रति लापरवाही पर अमीन का वेतन रोकने के निर्देश
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने विकास भवन अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विभागाध्यक्षों को कार्यालयों की स्थिति सुधारने के साथ कार्मिकों की गतिविधियों को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। फील्ड कर्मचारियों के कार्यालय में मिलने पर डीएम ने नाराज होते हुए फील्ड कर्मियों को कार्यालय में न बिठाकर क्षेत्र में कार्य करवाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान ईई सिंचाई खण्ड-2 पीएमजीएसवाई कार्यालय में अमीन पीसी रमोला की कार्यालय समय में काम के प्रति लापरवाही पाये जाने के कारण स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके साथ ही युवा कल्याण कार्यालय में बायोमैट्रिक मशीन के खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त कर तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीडीओ कार्यालय, डीडीओ कार्यालय, ईई सिंचाई खंड 2 पीएमजीएसवाई, ईई लद्यु सिंचाई, जिला अर्थ एंव सांख्य अधिकारी, युवा कल्याण, जिला बचत, पंचस्थानी, ईई आरडब्लूडी, जिला कार्यक्रम, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, जिला सेवायोजन, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान आदि विभागों का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रत्येक कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर पटल सहायकों से विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं-कार्यों के विवरण की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में कोई भी फरियादी समस्या लेकर आता है, तो उसका मौके पर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कार्यालयों में साफ-सफाई रखने, बायोमैट्रिक मशीन लगाने, आवश्यकतानुसार सीवी टीवी कैमरे लगाने, आपदा चलते जेईयों को मौक पर तैनात करने, फील्ड कर्मियों से तत्परता से क्षेत्रों से काम लेने के निर्देश दिए। सभी विभागों को डीएम ने 1 करोड़ से ऊपर के प्रोजेक्ट का विवरण उपलब्ध कराने को कहा। जिला सेवायोजन अधिकारी को कार्यालय लायब्रेरी का प्रचार-प्रसार करने, जिला कार्यक्रम अधिकारी को समस्त योजनाओं का डाटा दस दिन में पोर्टल पर अपडेट करने, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी को उन्नति पोर्टल पर अपलोड प्रोजेक्ट की सूची उपलब्ध कराने, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-2 पीएमजीएसवाई को आपदा से हुए क्षति की सूचना एक सप्ताह में उपलब्ध कराने, युवा कल्याण अधिकारी को स्टेडियम के लिए भूमि उपलब्ध न होने की दशा में संबंधित एसडीएम से समन्वय करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आजीविका संवर्धन में बनाये जा रहे प्रोडक्ट की मार्केटिंग आदि की जानकारी लेते हुए और अच्टे प्रोडक्ट बनाने व इन्दिरा अम्मा भोजनालय में मोटे अनाज को प्रमोट करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *