डीएम ने गुल पर अतिक्रमण की जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

Spread the love

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता व एसडीएम को महेठा बंगर के प्रधान की शिकायत पर गूल पर हो रहे अतिक्रमण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पर कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग सरकारी ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार रहें। र्केप कार्यालय हल्द्वानी में जन सुनवाई के दौरान बमेठा बंगर के ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला ने बताया कि स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बनी गूल पर अतिक्रमण कर दिया है। जिससे वर्षाकाल में कलोनी में पानी भर जाता है। उन्होंने डीएम से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने ईई सिंचाई केएस बिष्ट व एसडीएम मनीष कुमार सिंह को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजीव नगर निवासी दिव्यांग संतोष कुमार की पेंशन दिलाने की मांग पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही करने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *