डीएम ने तहसील दिवस में 76 शिकायतों का किया निस्तारण

Spread the love

नई टिहरी। तहसील नैनबाग के तहत सरदार सिंह रावत आदर्श जीआईसी टटोर नैनबाग में डीएम डा सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगों की 76 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने ईई लद्यु सिंचाई की गैरमौजूद्गी पर स्पष्टकीकरण तलब करने के निर्देश दिए। लोनिवि की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। तहसील दिवस के दौरान डीएम ने स्थानीय लोगों को बताया कि बीते माह क्षेत्र में आयोजित शिविर में प्राप्त ज्ञापन की सभी मांगों पर जिला स्तर के प्रकरणों पर कार्यवाही कर निस्तारित कर दी गई है, कुछ प्रकरणों को शासन को प्रेषित कर दिशा-निर्देश मांगे गये हैं। तहसील दिवस में ऐन्दी ग्राम पंचायत के खेल मैदान में सुरक्षा दीवार बनाने, एनएच 507 के निर्माण कार्यों का पूर्ण होने के बावजूद ठेकेदारों का भुगतान न होने, नैनबाग में कूड़ा डम्पिंग जोन के लिए जमीन उपलब्ध कराने, नैनबाग में बहुउद्देशीय हल निर्माण, ग्राम पंचायत मातली में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा तथा गांव की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की शिकायत, ग्राम नेग्याणा के भद्री नामे तोक के क्षतिग्रस्त पुल को बनाने, नैनबाग सुमन क्यारी व खरसोन क्यारी के लिए कूड़ा वाहन एवं डम्पिंग जोन बनाने की मांग की।
ग्राम खैराड़ में सिंचाई नहर बनाये जाने, ग्राम बिरोड़ में सिंचाई नहर निर्माण का भुगतान न होने, सेन्दूल के खेल मैदान एवं प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा दीवार लगाने एवं शौचालय बनाने, कैम्पटी में अनियमित पेयजल वितरण, आदर्श जीआईसी टटौर नैनबाग में फर्नीचर-दरवाजे की मरम्मत करवाने, ग्राम सेन्दूल में मोबाइल टावर लगाने, प्रास्वा केन्द्र नैनबाग में फेमिली प्लानिंग कैम्प लगाने तथा अतिरिक्त प्रास्वा केन्द्र के उच्चीकरण आदि मांग स्थानीय लोगों ने की। जिनमें से अधिकांश मांगों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्राम सभा विरोड़ के राजाराम नौटियाल ने विरोड़-नागथात मोटर मार्ग निर्माण से पाईप लाईन व तोकों में जाने वाले रास्तों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की, विक्रम सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत नैनबाग के अन्तर्गत विडुआ तोक में लघु सिंचाई विभाग की 4 इंच सिंचित पाईप लाईन आपदा से क्षतिग्रस्त होने तथा विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही न किये जाने की शिकायत की। ग्राम खैराड़ के प्रदीप कवि ने नैनबाग क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डा संजय जैन, डीडीओ सुनील कुमार, सीएओ अभिलाषा, डीटीडीओ अतुल भंडारी, डीएसओ अरूण वर्मा, ईई सतीश नौटियाल, तहसीलदार साक्षी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *