डीएम ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जनपदीय शाखा के तत्वावधान में निराश्रित, गरीब, असहाय व्यक्तियों को सहायता सामग्री बांटी गई। डीएम एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वाल डा. आशीष चौहान ने सहायता सामग्री वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंद व्यक्तियों गर्म कम्बल व सेनिटाइजर किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सेवा के सिद्वान्त पर कार्य करती है। उन्होंने जिला स्तरीय समिति को सक्रियता से कार्य करते हुए सोसाइटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने को कहा है। इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष ओपी भटट्, सचिव केशर सिंह असवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *