नई टिहरी। डीएम इवा श्रीवास्तव के जनता दर्शन कार्यक्रम में सोमवार को मात्र दो शिकायतें दर्ज की गई। शिकायतों का तय समय में निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।
कलक्ट्रेट में जनता दर्शन का कार्यक्रम का आयोजन हर सोमवार को किया जा रहा है। इस बार मौके पर दो शिकायतें आईं। पाली पट्टी के कुंजणी गांव निवासी विशन सिंह ने एनएच-94 के लिए ग्राम चौपाखांडी में अपनी अधिग्रहित खसरा भूमि का तृतीय एवं चतुर्थ चरण का भूमि और भवन का शेष भुगतान करने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने एसएलएओ को शिकायत का समय पर निस्तारण के निर्देश दिये। तहसील कंडीसौड़ के खांड के रहने वाले जगवीर सिंह ने शिकायत में अवगत कराया कि उनका गांव आंशिक रूप से डूब क्षेत्र में है, जिसमें 20 प्रतिशत भूमि और भवन बचे हैं। 80 प्रतिशत पुनर्वास के तहत आंशिक रूप से अटक फार्म सिलाकुईं देहरादून में पुनर्वास कर उन्हें प्लाट आंवटन किया गया था। लेकिन आवंटित आवासीय प्लाट में क्षेत्रीय ग्रामीणों का विवाद होने के चलते प्लाट उनके नाम नहीं दर्ज हो पाया है। उनके द्वारााषिकेश और देहरादून में टीएचडीसी द्वारा विस्थापित क्षेत्र में शेष बची हुई भूमि पर भूखण्ड आवंटित करने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास को इस संबंध में वार्ता कर शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिये।