नई टिहरी : डीएम मयूर दीक्षित ने जिला सभागार में हमारा शौचालय-हमारा सम्मान कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ठ सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत शौचालय धारकों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित व प्रोत्साहित किया। जिला परियोजना प्रबन्धक स्वजल के तत्वाधान में हमारा शौचालय-हमारा सम्मान कार्यक्रम के तहत विश्व शौचालय दिवस से मानवाधिकार दिवस शौचालयों के उपयोग के लिए अभियान भी डीएम के निर्देश पर चलाया गया। जिसके तहत जनपद स्तर पर 3 उत्कृष्ठ सार्वजनिक शौचालयों में ताछला नरेन्द्रनगर, तुणगी देवप्रयाग एवं सोनधार। जाखणीधार विकास खण्ड स्तर पर 7 उत्कृष्ठ सार्वजनिक शौचालयों में पाली भिंलगना, नवागर चम्बा, बुराड़ी जौनपुर, कोटी डागर, सिरवाडी कीर्तिनगर, थान नरेन्द्रनगर, ल्वारखा प्रतापनगर तथा जनपद स्तर पर स्वयं द्वारा निर्मित 4 उत्कृष्ठ व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों में चम्बा से गुल्डी के मनवर सिंह सजवाण, सौंड के मनमोहन व देवरी मल्ली की कला देवी सुयाल एवं भान नरेन्द्रनगर के सुनील सिंह को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ डा. अभिषेक त्रिपाठी, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, डीपीआरओ एमएम खान आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)