डीएम ने किया बैनर का लोकापर्ण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बनाये गये बैनर का जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट परिसर में लोकापर्ण किया।
जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए कहा कि कॉलेजों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों को इस कार्यक्रम में बढ़चढ कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 24 अक्टूबर, 9 नवम्बर तथा 19 नवम्बर को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैनर तैयार किया गया है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के समन्वयक जगमोहन सिंह कठैत ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से प्रायोजित, स्वच्छता, विकास क्रियान्वयन योजना के गाइड लाइन के तहत कॉलेजों में सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में प्रशाधन, स्वच्छ जल सुविधा, नालियों की साफ-सफाई, कूड़ेदान, स्वच्छ हरित परिसर व छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन की व्यवस्था भी देखी जा रही है। इस मौके पर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आंनद भारद्धाज, डॉ. एमसी पुरोहित, डॉ. रजनी बाला, समन्वयक प्रमोद नौडियाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *