डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छतरीधार स्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी व विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के दौरान डबल लॉक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कक्षों में डबल लॉक सही पाए जाने पर संतुष्टी व्यक्त की। निरीक्षण में ईवीएम नोडल शिवा, सहायक ईवीएम नोडल रवि कुमार सैनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी, राजनैतिक दल से राजेंद्र सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, देवानंद नौटियाल, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *