रुद्रपुर()। शनिवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों को भी देखा। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए और सीसीटीवी कैमरे के स्टोरेज बैकअप पर भी नजर बनाए रखें। उन्होंने वेयरहाउस की साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एडीएम कौस्तुभ मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, जिला मंत्री भाजपा गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस से मनोज कुमार सिंह, आप से किरन पाण्डे विश्वास आदि रहे।