डीएम ने किया मल्ला महल का निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। डीएम वंदना ने बुधवार को मल्ला महल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दूसरे फेज के लिए प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि 20 मार्च तक हर हाल में दूसरे फेज के निर्माण कार्य शुरू हो जाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पहले फेज के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। रानीमहल में बनाए जा रहे म्यूजियम में बिजली के कार्यों पर उन्होंने बेहद नाराजगी जताई। कहा कि कार्य बेहद सुस्ती से हो रहा है। चेताया कि यदि संबंधित ठेकेदार ने जल्द से जल्द कार्य पूरा नहीं किया तो ठेका किसी अन्य ठेकेदार को दे दिया जाएगा। उसके बाद उन्होंने निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। सुस्त गति से हो रहे निर्माण कार्य पर उन्होंने बेहद नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के प्रतिनिधि को खूब फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार की रिपोर्ट जल्द से जल्द शासन को भेजें। ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *