डीएम ने किया सिलाई फैक्ट्री का निरीक्षण

Spread the love

बागेश्वर। जिलाधिकारी रीना जोशी ने गुरुवार को गरुड़ तहसील के अयारतोली में उद्यमी गणेश दत्त तिवारी की कपड़ा सिलाई फैक्ट्री का निरीक्षण किया। गणेश दत्त जोशी स्कूल ड्रेस, ट्रैकसूट की सिलाई कार्य करते हैं। तिवारी ने बताया कि उन्होंने 25 वर्ष गुड़गांव में सिलाई फैक्ट्री में कार्य किया, वहां से लौट कर उन्होंने गरुड़ में एक मशीन लेकर सिलाई कार्य प्रारम्भ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत 2015-16 में 10 लाखाण लेकर सिलाई फैक्ट्री संचालित की। आज उनकी सिलाई फैक्ट्री में आठ सिलाई मशीने हैं, जिनमें आठ लोगों को भी रोजगार दिया है। डीएम ने उनके कार्य की सराहना की। अन्य लोगों से भी आत्मनिर्भर बनने के क्षेत्र में आगे आने की अपील की है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने खेती किसानी भी देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *