डीएम ने किया चम्पावत के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Spread the love

 

चम्पावत। डीएम विनती तोमर ने गोरलचौड़ मैदान स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बल के अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन भी किया। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम तोमर ने पालिका के बारात घर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बल के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। कहा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की व्यवस्था तीन स्तर पर की गई है। बताया सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी एसएसबी को दी गई है। दूसरे स्तर में पीएसी और तीसरे स्तर में पुलिस को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने एसएसबी, पीएसी और पुलिस के जवानों को मुस्तैदी से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *