चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया। डीएम ने सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा। निरीक्षण में एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।