कोविड के नए वैरिएंट की रोकथाम को डीएम ने जारी किए निर्देश

Spread the love

रुद्रप्रयाग। कोविड-19 के नए वैरिएंट के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर डीएम ने डीजी हेल्थ की ओर से जारी गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देशों का जनपद में कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए डीएम ने चिकित्सालय में मरीजों एवं तीमारदारों से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।
जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि चीन सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्घि दर्ज की गई है जिसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगाई हैं उन्हें बूस्टर डोज लगाने के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में अक्सीजन सिलेंडर, अक्सीजन कंसनटेटर वैटिंलेटर बेड तथा पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड़ विमल गुसांई, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *