नई टिहरी। डीएम नितिका खण्डलेवाल ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के तहत प्रस्तावित व निर्माणाधीन पार्किंग के संबंध में बैठक ली। जिसमें डीएम ने गुणवत्ता को प्राथमिकता पर रखते हुए काम करने के निर्देश दिए।पार्किंगों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते डीएम ने मुख्यमंत्री घोषणाओं में सम्मिलित पार्किगों पर प्राथमिकता से कार्य करने को कहा। नई टिहरी एवं चम्बा में मल्टी पार्किंग निर्माण को लेकर साइट विजिट करने तथा चन्द्रवदनी मंदिर के पास पार्किंग निर्माण, तपोवन में होटल नारायण के सामने पार्किंग निर्माण एवं देवप्रयाग बाजार के समीप पार्किंग निर्माण की डीपीआर शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में अवगत कराया गया कि बौराड़ी टिहरी, लम्बगांव, खारास्रोत तथा धनोल्टी के थत्यूड़ मुख्य बाजार में स्थित पटवारी चौकी के नीचे कुल 4 सरफेस पार्किंग पूर्ण हो चुकी हैं। डीएम ने प्राधिकरण को निर्देश दिये कि बौराड़ी टिहरी की पार्किंग को नगर पालिका के साथ एमओयू कर हेण्डओवर करें। कुंजापुरी के पास हिण्डोलाखाल, जामणीखाल, मोटानाला, चमियाला तथा थत्यूड़ बाजार ब्रहमसारी में पार्किंग निर्माण की डीपीआर शासन को भेजी गई है। घनसाली तिलवाड़ा मार्ग पर सरफेस पार्किंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में सहायक अभियन्ता डीडीए पंकज पाठक, ईओ नगरपालिका परिषद नई टिहरी वासुदेव डंगवाल आदि मौजूद रहे।