डीएम ने सुनी लोहाघाट नगर का भ्रमण कर जन समस्याएं

Spread the love

चम्पावत। जिलाधकारी ने लोहाघाट का भ्रमण कर लोहावती नदी में जमा मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के गेस्ट हाउस के पास हो रहे अतिक्रमण को हटाने को कहा। बुधवार को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने लोहाघाट नगर का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। पालिकाध्यक्ष गोविंद ने भी नगर की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही लोहावती नदी के पास बने जलाशय में गेट बंद होने से मलबा अटकने की बात कही। डीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंता को जलाशय में आ रही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम नेाषेश्वर पुल के पास टैक्सी और मीना बाजार में अस्थाई टैक्सी स्टेंड के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम रिंकू बिष्ट को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने जिला पंचायत के गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। पंचायत कर्मियों ने गेस्ट हाउस के पास हो रहे अतिक्रमण का मामला उठाया। डीएम ने एसडीएम अतिक्रमण शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। यहां भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश राय, विजय उप्रेती, अशोक महर, महेश रावल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *