डीएम ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Spread the love

जनता मिलन कार्यक्रम में 37 शिकायतें दर्ज, 21 का मौके पर हुआ निस्तारण
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 37 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान गिंवाला गांव के ग्रामीणों ने बाघ के आतंक के कारण सोलर लाईट लगाने की मांग की। मोली गांव के दर्शन सिंह ने आवासीय भवन का पुस्ता लगाने तथा सिंचाई गूल की मरम्मत करने की मांग की। जग्गी कांडई के अनूप सिंह ने गढ़ीधार मोटर मार्ग तथा चैंडा-सिंराई निवासी जशोधर प्रसाद ने चैंडा से पालीगाड़ मुरचैंडा मोटर मार्ग के संबंध में उचित कार्यवाही करने की मांग की। धारकोट निवासी अनार देवी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता तथा जखोली बड़मा गांव के बच्चू लाल ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। उत्र्तसू के ग्रामीणों द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर नल, हर घर जल धरातलीय स्थिति के आधार पर मूल स्रोत इंटैक चैंबर, रफनिंग टैंक, स्टॉक टैंक व समस्त पाइप लाइन की जांच के संबंध में जाचं कराने की मांग की गई। इस तरह आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 37 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें 21 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जन संवाद कार्यक्रम में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें तथा समयबद्धता के साथ दर्ज शिकायतों का निराकरण करें। जिन शिकायतों के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं उनका निर्धारित समय के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए। यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी भी तरह से शिथिलता बरती जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, जल निगम नवल कुमार, जल संस्थान अनीश पिल्लई, तहसीलदार जखोली बीएल शाह, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *