देहरादून। मतगणना में लगे कर्मचारियों इस दौरान बरती जानी वाली सावधानियों को लेकर प्रशिक्षित किया गया गया। उधर, जिलाधिकारी डा़ आर राजेश कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दस मार्च को जिले की सभी विधानसभा सीटों की मतगणना रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कलेज परिसर में होगी। यहां बड़ी संख्या में कर्मचारी मतगणना की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन कर्मचारियों को हाथीबड़कला स्थित सर्वे आडिटोरियम में सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतगणना अधिकारी, गणना पर्यवेक्षक और माइक्रो आर्ब्जवर शामिल रहे। इस दौरान बताया गया कि जारा सी चूक से मतगणना का काम प्रभावित हो सकता है। इस दौरान ईवीएम से मतों की गणना, वीवीपैट पर्चियों की गणना के अलावा कार्मिकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। मतगणना दस मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रशिक्षण में एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, रिटर्निंग अधिकारी रायपुर मनीष कुमार,ाषिकेश अपूर्वा पाण्डेय, देहरादून र्केट डा़ शिव कुमार बरनवाल, मसूरी नरेश दत्त दुर्गापाल, राजपुर रजा अब्बास, चकराता सौरभ असवाल, विकासनगर विनोद कुमार, धर्मपुर आरके तिवारी, डोईवाला युक्ता मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीसी नौटियाल शामिल रहे।