डीएम ने किया सीएचसी भिकियासैंण का औचक निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिकियासैंण का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीएम ने शिवम सर्वम ग्रुप द्वारा संचालित पीपीपी मोड सीएससी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, कार्यालय, दवा भंडार, ओपीडी, वार्डों, आकस्मिक सेवाओं, सहित चिकित्सकों के कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रुप के प्रबंधक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से आवश्यक जानकारी हासिल की। बेहतर उपचार के निर्देश देते हुए आशा जताई कि तीस बैड के इस अस्पताल में लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। उन्होंने ओटी में उपकरणों का निरीक्षण कर संतोष जताया तथा इसकी सफलता की कामना की है। इसके अलावा डीएम ने आदर्श राइंका भिकियासैंण का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम राहुल शाह, प्रभारी डा. पियूष रंजन, प्रबंधक डा. पीएस मेहरा, तहसीलदार निशा रानी, डा. प्रतीक, रमेश मेहता, हरीश सती, गौरव उप्रेती, उमेश नैलवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *