डीएम ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण

Spread the love

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चिन्यालीसौड़ स्थिति कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उन्नत किस्म की प्रजातियों, नवीनतम कृषि यंत्रों एवं मशीनरी का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण के दौरारन डीएम ने कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। इससे आने वाले दिनों में किसानों की प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। उन्होंने जल संचयन हेतु एलडीपीई टैंकों के निर्माण एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने एवं इन तकनीकों को ग्राम भड़कोट की तरह अन्य ग्रामों में भी अपनाने पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. पंकज नौटियाल ने कहा कि डीएम द्वारा दिए गये महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन को कृषि विज्ञान केंद्र अमल में लाएगा, जिससे जनपद के अधिक से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. रजनीश, डा. गौरव पपनै, नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागडे, वरुण सुप्याल, ख्याली राम आर्य, रीतिका भास्कर समेत 50 से अधिक प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *