पौड़ी गढ़वाल की तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट के बाघ ग्रस्त क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू, डी एम ने दिए आदेश

Spread the love

काण्डा, कोटडी आदि क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल, 2023 को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
पौड़ी गढ़वाल।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट अन्तर्गत दिनांक 13 अप्रैल, 2023 एवं दिनांक 15 अप्रैल, 2023 को बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी लैंसडाउन/धुमाकोट तथा तहसीलदार रिखणीखाल/धुमाकोट को निर्देशित किया कि बाघ द्वारा हमला किये जाने के कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है तथा बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल सम्भावना है। जिसके दृष्टिगत तहसील रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डल्ला, पट्टी पैनो-4, मेलधार, क्वीराली, तोल्यूं, गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी एवं तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली, मन्दियार गांव, खडेत गूम, बेलम, क्षेत्रान्तर्गत ऐसे परिवारों/घरों को चिन्हित किया जाए जो बाघ के हमले के दृष्टिगत अत्याधिक संवेदनशील है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार रिखणीखाल, धुमाकोट को अग्रिम आदेशो तक प्रभावित क्षेत्र में तैनात किये जाने के निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि बाघ से प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के मवेशियों के लिए अग्रिम आदेशों तक चारापत्ती की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत बाघ द्वारा हमला किये जाने के कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त होने के दृष्टिगत ग्राम वासियों को अपने पशुओं के लिये जंगल से चारा-पत्ती लाने में बाघ का खतरा बना हुआ है। ग्रामवासियों द्वारा घर पर ही चारा-पत्ती उपलब्ध कराये जाने हेतु अनुरोध पर जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि पशुओं के चारापत्ती की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *