डीएम ने अधिकारियों को अधूरी जानकारी देने पर लगाई फटकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जलागम समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने आधी अधूरी जानकारी के साथ आने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
शुक्रवार को डीएम सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने विभाग की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा आधी अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर जमकर फटकार लगाई। कहा कि बैठक में अधिकारी पूरी जानकारी के साथ आए। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों द्वारा दिखाए जा रहे आंकडों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि जलागम द्वारा किए जा रहे कार्यों में अधिकारी गुणवत्ता से काम करे और किसानो से पूछकर ही कार्य किए जाए। डीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान जलागम में पशुपालन, कृषि व अन्य विभागों की योजनाएं शामिल नहीं होने पर डीएम ने अफसरो को जमकर लताड़ भी लगाई। डीएम ने जलागम, परियोजना निदेशक, सिंचाई, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के अफसरों को समन्वय बनाते हुए योजनाओं को फिर से बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडे, मुख्य उद्यान अधिकारी डा.डीके तिवारी, पीडी एसके रॉय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *