डीएम ने 16 शिकायतों का किया निस्तारण

Spread the love

नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने जनता मिलन कार्यक्रम में 16 शिकायतों मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित ब्लाक जौनपुर के ग्राम पंचायत बिकोल निवासी गुलाब सिंह ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त राप्रावि मिस्त्रीयाणा की बाउण्ड्रीवल व स्कूल में अन्य मरम्मत कार्य के साथ ही ग्राम उनियालगांव से ग्राम बिकोलगांव तक 5 किमी मोटर मार्ग निर्माण कराये जाने की मांग की। जिस पर डीएम ने सीआरए को दैवीय आपदा से विद्यालय भवन निर्माण कार्य करवाने तथा ईई लोनिवि चम्बा को इसमें आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नई टिहरी मडल हाउस निवासी विनय कुमार जैन ने मडल हाउस नम्बर ए-27 के आवंटन की द्वितीय प्रति जारी करने की मांग पर डीएम ने ईई पुनर्वास को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 3 कंगसाली की जिला पंचायत सदस्य नीलम बिष्ट ने राइका ओखलाखाल के भवन निरीक्षण उपरान्त स्कूल की कक्षाओं में सीलन से विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण की होने की शिकायत करते हुए ध्वस्तीकरण कर नये भवन निर्माण की मांग की। जिस पर डीएम ने सीडीओ व डीएसटीओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता मिलन कार्यक्रम में सीडीओ मनीष कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, एडीएम केके मिश्रा, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डा़ मनु जैन, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *