डीएम ने की जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते डीएम अभिषेक रूहेला ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय में प्रगति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने परियोजना अधिकारी स्वजल का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश सीडीओ को दिए। बुधवार को जिला सभागार में डीएम अभिषेक रूहेला ने जिला योजना,राज्य सेक्टर एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीएमजीएसवाई को सड़क निर्माण कार्यों एवं जल निगम व जल संस्थान को जल जीवन मिशन में लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। । जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं वन विभाग को बी से ए श्रेणी लाने की बात कही। जिला योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जो योजनाएं स्वीत हो गईं है,उन योजनाओं के लिए धन आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाए।
इस हेतु अर्थ एवं संख्या विभाग को डिमांड भेजी जाय। साथ ही जिन चालू कार्यों के लिए धनराशि आवंटित हुई है उन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक ली और उनके निस्तारण को लेकर समीक्षा की। कहा कि विभागों को भेजी गई 669 शिकायतों एवं समस्याओं के सापेक्ष 249 का निस्तारण किया गया है। शेष समस्याओं को भी अधिकारी एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर दें। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार,मुख्य षि अधिकारी जेपी तिवारी,मुख्य उद्यान अधिकारी ड रजनीश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोरा, महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल,जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि विन्जोला, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *