डीएम से की समस्याओं के समाधान की मांग

Spread the love

चमोली। टीएचडीसी की विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के तहत आने वाले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में परियोजना प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कंपनी प्रशासन से वार्ता के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को टीएचडीसी व एचसीसी कंपनी में स्थाई व अस्थाई तौर पर रोजगार मुहैया कराया जाए। प्रभावित ग्रामीणों को दी जाने वाली चारापत्ती की समय सीमा बढ़ाई जाए। कंपनी द्वारा किए जा रहे ब्लास्ट से प्रभावित ग्राम सभाओं में भवनों, गोशाला, सरकारी भवनों की क्षति का बीमा कर मुआवजा भी दिया जाए। ज्ञापन दाताओं में गांव हेलंग, गुलाबकोटी, सलूड़, डुंग्रा, डुंग्री, बरोसी के ग्रामीण, जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत, सरपंच प्रदीप भंडारी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *