डीएम संदीप तिवारी ने धान की फसल काटी

Spread the love

चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को पपड़ियाणा गांव के महिलाओं के साथ धान की फसल काटी। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर महिला काश्तकार बहुत खुश हुई जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गंगोलगांव में धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग ने काश्तकार बचन सिंह बिष्ट के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। प्लाट में धान की उपज 2.7 किलोग्राम का उत्पादन प्राप्त हुआ। महिला किसानों ने बताया अधिक बारिश के कारण इस बार धान की उपज कम हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े एकत्रित किए जा रहे है। इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि और अन्य आवश्यक संसाधनों से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समाधान हेतु सुझाव भी दिए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *