मावन वन्यजीव संघर्ष को डीएम ने पत्र भेजा

Spread the love

 

नैनीताल। मावन वन्यजीव संघर्ष से होने वाली घटनाओं की रोकथाम एवं न्यूनीकरण उपायों के लिए डीएम वंदना सिंह ने आपदा प्रबंधन विभाग उत्तराखंड को पत्र भेजा है। इसमें सोलर देंसिंग, सुरक्षित करिडोर निर्माण, ऊर्जा चलित तार बाड़, विद्यालयों की सुरक्षा आदि कार्यों के लिए राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से धनराशि स्वीत कराने की मांग की है। इसमें हल्द्वानी वन प्रभाग में संवेदनशील वन क्षेत्रों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के न्यूनीकरण उपायों के लिए सोलर देंसिंग, लाइट आदि के लिए 75 लाख राशि, तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में भाखड़ा रेंज, गद्गदिया रेंज में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं के न्यूनीकरण उपायों के लिए सोलर देंसिंग, हाथी दीवार के निर्माण, मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 77 लाख की धनराशि, तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम, वनों की सुरक्षा, अवैध खनन की रोकथाम आदि के लिए 55 लाख, नैनीताल वन प्रभाग में मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए सोलर देंसिंग, लाइट, दीवार के निर्माण के लिए 17 करोड़ 22 लाख की धनराशि और रामनगर वन प्रभाग में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम को उपाय के लिए 48 लाख 51 हजार का प्रस्ताव कार्यालय को उपलब्ध कराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *