शहर में सफाई एवं सुगम व्यवस्था को लेकर डीएम गंभीर

Spread the love

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर रात्रि में नगर निगम के कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण एवं पार्किंग व्यवस्था, नगर निगम से सम्बन्धित अन्य समस्याओं की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की समस्या को ठोस कार्ययोजना के तहत् सम्पादित करने हेतु कन्ट्रोलरूम स्थापित करते हुए नम्बर जारी किये। नगर निगम से संबंधित शिकायत के लिए लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340 पर संपर्क किया जा सकता है, सभी शिकायतों होंगी कम्प्यूट्रीकृत। प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी एवं मुख्य नगर आयुक्त करेंगे मानिटिरिंग। नगर निगम परिसर में खाली भूमि पर आटोमैटिक/मैकेनाईज पार्किंग की कवायद शुरू करने के दिए दिशा निर्देश। साथ ही कूड़ा निस्तारण हेतु अनुबन्धित संस्थाए को की कार्य प्रगति न पाए जाने अनुबन्ध निरस्त करने की होगी कार्यवाही।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए मानसून हेतु स्थापित कंट्रोलरूम को नगर निगम से विभिन्न शिकायतों हेतु निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए, कंट्रोल रूम पर सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट, नगर निगम से संबंधित शिकायतें की जा सकेंगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, फागिंग, लार्वी साइडिल का छिड़काव, गार्वेज वनरेबल प्वांईट पर कूड़ा उठान की स्थिति आदि के संबंध में प्रातः 06 बजे अथवा रात्रि 10 बजे से आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस हेतु उप नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त सहित कुल 08 अधिकारियों की पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *