चमोली : बदरीनाथ महायोजना के कामों का जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि बरसात के कारण जो कार्य प्रभावित हुए हैं, उनमें तेजी लाई जाए। तीर्थपुरोहितों के अधिकतर आवासीय भवनों का निर्माण कार्य इसी सीजन में पूरा करें। डीएम ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण करते हुए सिविक एमिनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा और रिवर फ्रंट के बाकी निर्माण कार्यों में भी तेजी के निर्देश निर्माण ऐजेंसियों को दिए। (एजेंसी)