निर्माणाधीन पार्किंग का कार्य जल्द पूरा करें : डीएम

Spread the love

नई टिहरी : जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जिला विकास प्राधिकरण की बैठक लेते हुए उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बौराडी, थत्यूड़ मुख्य बाजार, लंबगांव और खारास्रोत पार्किंग संचालन के निर्देश दिए गए। कहा कि लंबगांव पार्किंग के संचालन को नगर पंचायत और थत्यूड़ हेतु जिला पंचायत की बोर्ड से प्रस्ताव पास करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हिंडोलखाल में दुकानें बनाने के भी निर्देश दिए। वीरवार को डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण चंबा ने देवप्रयाग, कीर्तिनगर में पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति बताई। डीएम ने अक्टूबर तक पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मोटा नाला के समीप की पार्किंग हेतु मिट्टी की जांच कार्य किए जाने, देवप्रयाग बाजार में पार्किंग हेतु नगर पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने, धनोल्टी पार्किंग का संचालन जिला पंचायत को देने को कहा गया। घनसाली में पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू करने हेतु संशोधित प्राक्कलन बना कर जल निगम को टेंडर करने को कहा। बैठक में अवगत कराया गया कि चमियाला में पार्किंग निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव होना है। इसके लिए व्यापार मंडल से नि:शुल्क भूमि देने का अनुरोध किया गया है। जमणीखाल पार्किंग का आगणन शासन को भेज दिया गया है। नई टिहरी में मल्टीलेवल पार्किंग की डीपीआर बनाने को कहा। इस मौके पर एई डीडीए पंकज पाठक, पर्यटन से मनोज बिजल्वाण, नगर पालिका के शिव सिंह आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *