एनजीटी के मानकों के अनुसार करें कूड़ा निस्तारण: डीएम

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सोमवार को टंचिंग स्थल पर लीगेसी वेस्ट और निस्तारण की प्रगति का स्थलीय मौका मुआयना कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने 30 जून तक डंपिंग साइड लिगेसी वेस्ट को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि लीगेसी वेस्ट की नियमित रूप से ड्रोन से फोटो ली जाए। इससे डंपिंग साइट के लिगेसी वेट निस्तारण का वास्तविक आंकलन हो सके। कूड़ा निस्तारण के लिए सभी कार्य वैज्ञानिक तरीके से करें। उन्होंने एनजीटी के मानकों के अनुसार कार्य करने के निदेश दिए हैं। वहीं अनुबंधित फर्म दयाचरन एंड कंपनी को आगामी 30 जून तक टंचिंग स्थल से आरडीएफ को हटाकर जीपीएस ट्रैकिंग के साथ निस्तारण की रिर्पोट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार और अनुबंधित फर्म के मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *