तीर्थयात्रियों के लिए हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जाएं: डीएम

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और श्रद्घालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सा सुविधा, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी न हो। यह बात जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों से कही। केदारनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों को किसी तरह की दिक्कतें न हो इसके लिए विभिन्न विभागों के अफसरों को व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड़ बीके शुक्ला ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्घालुओं का स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार के लिए डक्टरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि 15 मई तक 2479 और ओपीडी के माध्यम से 19651 श्रद्घालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह रावत ने बताया कि पंजाब निवासी शीला उम्र 65 वर्ष जो मंदिर परिसर में अचानक बेहोश हो गई थी, जिन्हें तुरंत स्ट्रेक्चर के माध्यम से उपचार के लिए सिक्स सिग्मा अस्पताल ले जाया गया। अब तक 11 घायल, बीमार श्रद्घालुओं को रेस्क्यू किया जा चुका है। नगर पंचायत सफाई की व्यवस्था में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *