विद्यालय की समस्याओं का 20 दिनों में करें निस्तारणरू डीएम

Spread the love

 

नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आवासीय परिसर में निर्माण कार्य, मुख्य सड़क एनएच के ऊपर भवनों की सुरक्षा दीवार, एमपी हल को साउण्ड ईको फ्री बनाये जाने सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई।जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में डीएम ने विद्यालय के आवासीय परिसर के निर्माण कार्यों में विलम्ब के कारण को कार्यदायी संस्था तथा चीड़ के वृक्षों पातन के लिए वन विभाग को पत्र प्रेषित करते हुए तेजी से काम करवान के निर्देश दिए। इसके साथ ही छात्राओं के लिए 48 बेड क्षमता के छात्रावास तथा विद्यालय के बहुउददेशीय सभागार को साउण्ड ईको फ्री बनाये जाने की मांग पर चिन्ह्किरण और इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आवासीय परिसर में मुख्य सड़क मार्ग के ऊपर भवनों की सुरक्षा दीवार को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम दीक्षित ने कहा कि विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें अगली बैठक का इन्तजार किए बिना 20 दिन के अन्दर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विद्यालय के परीक्षा के लिए पंजीकरण को बढ़ाने को प्रचार-प्रसार करने तथा विद्यालय के निकट राजकीय इण्टर कलेज के बच्चों को भी जवाहर नवोदय विद्यालय की लैब में सुविधाएं मुहैया कराने को कहा गया। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के प्रतिनिधि वैभव शाह ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देने के साथ ही विद्यालय में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में स्ट्रीट लाइट लगवाने, बन्दरों के उत्पाद की रोकथाम, चीड़ के वृक्षों पातन एवं नगर पंचायत घनसाली के माध्यम से विद्यालय परिसर में प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण की मांग की। जिस पर डीएम इन मामलों में सभी संबंधित अधिकारियों का आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमओ डा मनु जैन, डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *