विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान गंभीरता करें : डीएम

Spread the love

डीएम ने ली समग्र शिक्षा एवं प्रधानमंत्री पोषण जिला परियोजना समिति की समीक्षा बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को समग्र शिक्षा एवं प्रधानमंत्री पोषण जिला परियोजना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान गंभीरता से हो। इसके लिए रोस्टर के अनुसार स्कूलों का नियमित निरीक्षण करते हुए बच्चों की काउंसलिंग की जाए व उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जाए। डीएम ने कहा कि स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाए। वर्चुअल लैबों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए। निर्माण कार्यों की वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा हो। डीएम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार में इनवर्टर, गीजर, वाशिंग मशीन आदि खरीदने के लिए ढाई लाख की अतिरिक्त स्वीकृत भी दी।
मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल त्रिपालीसैंण की गुणवत्ता और वहां की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि खराब गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री बच्चों तक न पहुंचे। बीआरसी और सीआरसी स्तर पर आयरन दवाओं तथा एल्बेंडाजोल की एक्सपायरी की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को कम से कम 15 दिन पहले दे दी जाए। आपदा प्रभावित विद्यालयों के भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सीईओ नागेंद्र बत्र्वाल ने बताया कि वर्तमान में 1335 प्राइमरी, 252 उच्च प्राथमिक और 302 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज संचालित हैं। शिक्षा विभाग के अंतर्गत तीन प्रमुख केंद्र पोषित योजनाएं समग्र शिक्षा अभियान, पीएम श्री योजना और पीएम पोषण योजना जनपद चल रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गब्र्याल, सीएमओ डॉ. एसएम शुक्ला, डीएसओ अरुण वर्मा, कोषाधिकारी अमत्र्य विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *