डीएम, एसएसपी ने लिया लक्ष्मणझूला में व्यवस्थाओं का जायजा

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी पौड़ी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने लक्ष्मणझूला में होने वाले जी-20 की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परमार्थ निकेतन व अन्य कार्यक्रम स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
एसएसपी ने जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयार किये गये कट्रोल रुम एवं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैंमरो के सुचारु रुप से कार्य करने के सम्बन्ध में सम्बन्धितों को दिशा निर्देश दिये। साथ ही कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, वाहन चैकिंग, होटल ढाबों की नियमित रुप से चैकिंग करने हेतु क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही साज-सज्जा के साथ सफाई व्यवस्था समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने लक्ष्मणझूला से परमार्थ निकेतन मार्ग पर सड़क निर्माण कार्यों तथा सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए सड़क किनारे होर्डिंग को व्यवस्थित रूप से लगाने तथा आवागमन रूट को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *