अचानक दूरस्थ क्षेत्र पहुंचे डीएम, सुनी समस्याएं

Spread the love

चम्पावत। डीएम नवनीत पांडेय अचानक जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूरस्थ बिनवाल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही समस्याओं से संबंधित ग्रामीणों के पत्र वह साथ लेकर आए। आश्वासन दिया कि शीघ्र इनका समाधान किया जाएगा। गोलाडंडा बिनवाल गांव पहुंचे डीएम का ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष खीमानंद बिनवाल ने डीएम से गांव की मूलभूत समस्याओं के बारे में बताया। डीएम को ग्रामीणों ने बिनवाल गांव से कलिया धूरा के बीच प्रस्तावित सड़क में वन भूमि के मामले का निस्तारण करने, गोलडांडा परेवा से सल्लकान लिंक रोड बनाने, रीठासाहिब गुरुद्वारे के पास मोटर पुल, जीआईसी बिनवाल गांव में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं का संचालन करने व रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, स्कूल में चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा करने, गांव में आधार र्केप लगाने, बुजुर्गों को घर-घर जाकर पेंशन राशि का भुगतान करने, गोलडांडा में अस्पताल की स्वीति देने, धर्सों में पशुधन प्रसार केंद्र स्थापित करने समेत विभिन्न समस्याओं को रखा। इस पर डीएम नवनीत पांडेय ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *