नैनीताल में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाएं : डीएम

Spread the love

नैनीताल। शहर में पार्किंग व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नैनीताल में आये दिन जाम लगने से पर्यटक एवं स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जू रोड पर वाहनों के अत्याधिक दबाव का संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी छावनी परिषद को निर्देश दिए कि जो भूमि जू रोड पर छावनी परिषद की है, उसमें पार्किंग बनाने के लिए अनुमति एवं आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारियों को 25 अगस्त को स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को मल्लीताल अंडा मार्केट से चीना बाबा तक रैम्प बनाने का इस्टीमेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएसए मैदान से मस्जिद तिराहे तक के मार्ग चौड़ीकरण के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अशोक कुमार जोशी, जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, एसडीएम राहुल साह, नगरपालिका ईओ अशोक कुमा वर्मा, एई एलएम साह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *