विजय दिवस की तैयारियों को डीएम ने ली बैठक

Spread the love

 

पिथौरागढ़। जनपद में आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाए जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला सभागार में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विजय दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थित उल्का मंदिर परिसर के निकट शहीद स्मारक स्थल पर पूर्वाहन 9रू00 बजे से आयोजित होगा। जहां पर मुख्य अतिथि शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्घा सुमन अर्पित करेंगे।विद्यालयों के बच्चों द्वारा नगर क्षेत्र में मार्च पास्ट निकाला जाएगा। विजय दिवस के उपलक्ष में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नगरपालिका पिथौरागढ़ के अधिकारियों को शहीद स्मारक स्थल पर साफ-सफाई का कार्य किये जाने के निर्देश दिए हैं। वही जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को पुष्प चक्र व फूल मालाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला,कर्नल चंद्र बहादुर पुन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी,कैप्टन बलवंत सिंह सहायक अधिकारी सहित कई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *