डीएम ने ली खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक

Spread the love

नई टिहरी। ली। बैठक में अधिकारियों को खनिज फाउंडेशन से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए। खनिज फाउंडेशन से चलाई जा रही योजनाओं की वृहत जानकारी ले हुए अधूरी योजनााओं को तत्परता से पूरी करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन न्यास टिहरी की वर्ष 2023-24 की प्रथम बैठक में डीएम ने खनन न्यास से निर्मित कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने खनन प्रभावित गांव व क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएमों को दिए। फंड से जारी परियोजना, बन्द परियोजना, साठ प्रतिशत रिलीज फंड परियोजना व ऐसे प्रोजेक्ट जो स्वीत हैं, लेकिन फंड जारी नहीं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं में साठ प्रतिशत फण्ड रिलीज हो चुका है, उनका यूसी फोटोग्राफ्स सहित प्राप्त करते हुए 40 प्रतिशत फण्ड के लिए मांग पत्र प्राप्त करें। खनन न्यास से प्रभावित शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिकता से काम करने को कहा। बैठक में प्रधानों ने बताया कि गत बैठक में जो प्रस्ताव उपलब्ध कराये गये, उनमें से अधिकतर पर काम नहीं हुआ है। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ मनु जैन, खनन अधिकारी अमित गौरव, डीईओ वीके ढौंडियाल, डीपीआरओ एमएम खान, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, ईई विद्युत अमित आनन्द, ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, ईई पेयजल निगम जीतमणि बेलवाल, एई लोनिवि निशा लिंगवाल, प्रधान ग्राम मंगसू चौरास दीपिका, ग्राम नौथाणा आशा देवी, ग्राम नौर प्रीति गोदियाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *